Blog

उचित मूल्य दुकान में अनियमितता

मगरपारा जय महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह की दुकान निलंबित

बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा नगर, मगरपारा स्थित जय महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान को गंभीर अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद की गई है, जिसमें हितग्राही को चावल के बदले पैसे देते हुए देखा गया था।

बता दे वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग ने 7 जून को दुकान की जांच की। जांच में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन सामने आया। इस आधार पर दुकान के अध्यक्ष सत्यशीला उपाध्याय, सचिव पुष्पा दीक्षित और विक्रेता सहायक ऋषि उपाध्याय को 16 जून को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि संबंधित समिति द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2016 की कंडिका 16 के तहत दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही, आगामी आदेश तक इस दुकान को आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में संलग्न कर दिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया बाधित न हो और हितग्राहियों को कोई असुविधा न हो। खाद्य विभाग का कहना है कि जब तक क्षेत्र में नई दुकान की व्यवस्था नहीं होती, तब तक पास की अन्य दुकानों से राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। राशनकार्डधारकों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। विभाग ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी और निरीक्षण व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।नियमित जांच एवं कार्रवाई से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और हितग्राहियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

वर्जन
जब तक कोई दूसरा दुकानदार नहीं मिलता है तब तक हितग्राहियों को दूसरी दुकान से राशन लेना होगा,इसके साथ ही अन्य लोगो को चेतावनी भी दी गई है।ताकि सुधर जाओ और कालाबाजारी का काम बंद कर दो।

अमृत कुजूर खाद्य नियंत्रक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *