Blog

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 बीएलओ को कलेक्टर ने किया सम्मानित

बिलासपुर। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन व उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टर कार्यालय में 13 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधानसभा क्षेत्र कोटा के बीएलओ श्रवण कुमार यादव, अमरिका बाई, शैल जगत, तखतपुर की रेणु खांडे, मस्तुरी की खेमतला, शारदा ओरकेरा, दिनेश कुमार भारती, उर्वशी जगत, संतोषी मरकाम, सुकृता पावले, बिल्हा की नीली डहरिया, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ प्रशांत शर्मा, अवधेश विमल को सम्मानित किया। इन सभी बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना पत्रक वितरण, पत्रक भरवाने, प्राप्त फॉर्म की पूर्ण संग्रहण और उनके ऑनलाईन एंट्री जैसे महत्वपूर्ण चरणों को दक्षता और समयबद्धता के साथ शत प्रतिशत पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *