नशे में लौटे युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
चकरभाटा थाना क्षेत्र का मामला
बयुवक ने संदिग्ध हालात में दी जान, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर । चकरभाठा थाना क्षेत्र के धमनी गांव में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस मामले में पुलिस मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
चकरभाठा पुलिस ने बताया कि पन्नालाल उर्फ भीमा सूर्यवंशी पिता रतनलाल सूर्यवंशी उम्र 31 वर्ष निवासी खमतराई हाल मुकाम ग्राम धमनी में रहता है जो उसका गांव है।चूंकि वह शराब पीने का आदि था इसलिए अक्सर वह नशे में ही राहत था। शुक्रवात की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। जिसके बाद उसने फांसी लगाने का कदम उठा लिया। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।