Blog

उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के कर कमलो से आज होगा अटल परिसर का लोकार्पण

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,,, रतनपुर मे आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का आगमन होने जा रहा है जिसमें रतनपुर नगर पालिका के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जाएगा रतनपुर नगर पालिका को मिलेंगे अनेकों सौगाते,,, रतनपुर मेला भाटा में नवनिर्मित अटल परिसर मे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा,,

भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के द्वारा उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है,

रतनपुर मे अटल परिसर के साथ रैन बसेरा भवन बनकर तैयार हो गया है जिसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा,,

इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रतनपुर मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अध्यक्ष सहित सभी पार्षदगण लगे हुए हैं,,

नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है और रतनपुर को अटल परिसर के रूप में नया चौक व रैन बसेरा जैसी सुविधा रतनपुर को मिलने वाली है,वहीं रतनपुर के सभी वार्ड में विकास कार्य चल रहे हैं माननीय उपमुख्यमंत्री जी के कर कमलो से रतनपुर की विकास की कड़ी में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है रतनपुर को अनेकों सौगात मिलने जा रहे हैं वहीं उन्होंने रतनपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि,,,,, रतनपुर की जनता से अपील है की कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आकर विकास कार्यों के लोकार्पण का साक्षी बने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *