Blog

उप मुख्यमंत्री अरूण साव बेलतरा विस में करेंगे 21 करोड़ से अधिक 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन

विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से बेलतरा को मिलने जा रही सौगात

44 कार्यों में प्रमुख तौर पर गोंदईया,लगरा में एनीकट भी शामिल

ग्राम पंचायत गोंदईया में होगा भूमिपूजन कार्यक्रम

बिलासपुर- बेलतरा विधानसभा के लिए 16 मई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों को 21 करोड़ 25 लाख 49 हजार की लागत से 44 बहुमूल्य विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से मिलने जा रही इन कार्यों का उप मुख्यमंत्री अरूण साव भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे।

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोंदईया में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत 44 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। विकास कार्यों में प्रमुख रूप से गोंदईया में 12 करोड़ 1 लाख की लागत से एनीकट निर्माण और अरपा नदी में जल संसाधन विभाग के 1 करोड़ 69 लाख 63 हजार की लागत से डाईक निर्माण,लगरा में 2 करोड़ 81 लाख की लागत से एनीकट प्रोटक्शन वाल का निर्माण शामिल है। इसके अलावा बेलतरा,सेदरी,सेमरताल,नगोई,लखराम,लिम्हा,बांका, चोरहादेवरी,नेवसा,पौंसरा,गढ़वट,बैमा,बिजौर,बैमा,कोनी,खैरखुंडी करमा,भरवाडीह,मदनपुर,रानीगांव,रमदेई,सेलर,डंगनिया,नगोई, बहतराई में विभिन्न विभागों के सीसी सड़क,सामुदायिक भवन, स्कूलों में कक्षा निर्माण समेत विभिन्न कार्य शामिल है जिसकी कुल लागत 21 करोड़ 25 लाख 49 हजार रूपये है। इन कार्यों के होने से बेलतरा विधानसभा में ना सिर्फ सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क और छात्रों उन्नत सुविधाएं भी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *