Blog

उसलापुर निवासी संतोष सिंह को फंसाने ग्राम वासियों ने रची साजिश…रामानंद सिंह ने की पुलिस कप्तान से शिकायत….SP ने दिए जॉच के आदेश,पढे पूरी खबर

बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले के ग्राम उसलापुर निवासी संतोष सिंह को एक मासूम की हत्या के केश मे फसाने के लिए के लिए गांव के कुछ लोगो द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है, इसी कड़ी में संतोष सिंह के पुत्र रामानंद सिंह ने एस पी से पूरे मामले की शिकायत की हैं, जिसमें आवदेन में लेख किया गया है कि मुझे व मेरे परिवार के कुछ लोगो द्वारा जबरदस्ती बिना किसी कारण के फसाया जा रहा है व आए दिन लड़ाई झगड़ा बहस बाजी किया जाता हैं जिसकी हमने मौखिक रूप में व लिखित में इसकी शिकायत थाने में कई बार दर्ज़ कराई है, जलन व द्वेष भावना के चलते अनाधिकृत कार्य किया जा रहा है, हमे जान से मारने का कई बार असफल प्रयास किया गया है, लेकीन इस बार किसी बेगुनाह मासूम की जान चली गई है, चार दिन पूर्व 12,5,2024 को हमारे जमीन पर तरुण भास्कर की मौत हो गई है जिसमें षडयंत्र रचते हुए हमे मौत के घाट उतारने के लिए हाई वोल्टेज तार मे करेंट फसाकर षडयंत्र रचा गया है, जिसमें एक मासूम की जान चली गई है, इस कारण हमारे ग्राम पंचायत उसलापुर में मौहौल खराब किया जा रहा है, हमारे द्वारा बच्चे को मारा गया है कहकर झूठा आरोप लगाया जा रहा है, इसमें आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी से मामले की शिकायत की गई है, ताकि भविष्य में किसी बेगुनाह मासूम के साथ ऐसा हादसा न हो सके,
तो वही इस मामले में मृतक बच्चे के परिवारजनों द्वारा भीं लगातार यह आरोप लगाया जा रहा है कि व बच्चे की हत्या की गई है,

पुलिस अधीक्षक मुंगेली (गिरजाशंकर जायसवाल) बाइट =
मामले में जॉच जारी है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *