Blog

उसलापुर में अनाधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान

12,900 रुपए का जुर्माना लगाया गया

बिलासपुर । रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों और ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है । उसलापुर स्टेशन पर अनाधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 5 अवैध विक्रेताओं को पकड़ा गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस भारतीयन के नेतृत्व में 13 अप्रैल को टीम ने अमरकंटक और सारनाथ एक्सप्रेस के आगमन के दौरान जांच की। पकड़े गए विक्रेताओं पर कुल 12,900 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

रेलवे प्रशासन को लगातार अनाधिकृत विक्रेताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध विक्रेताओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन ने सभी खानपान संचालकों को चेतावनी दी है कि बिना प्लेटफॉर्म परमिट के कोई भी खाद्य सामग्री नहीं बेची जा सकती। प्रशासन ने अनाधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *