Blog

ऊर्जा पार्क में नशीला सिरप बेचने के लिए घूम रहा युवक गिरफ्तार….मेडिकल दुकान संचालक भी गिरफ्त में

पूर्व में नाबालिक सहित एक आरोपी को किया गया है गिरफ्तार।

बिलासपुर । ऊर्जा पार्क के पास नशीली दवाइयो का सिरप बेचने वाले नाबालिग और एक लड़के को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।लेकिन नशीली दवाइयों को उपलब्ध कराने वाले मेडिकल दुकान के संचालक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।जिसे रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि अथर्व सौम्य सिंह और एक नाबालिक लड़का ऊर्जा पार्क के पास नशीली दवाई का सिर्फ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग के साथ लड़के को पकड़कर तलाशी ली।जिनके कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप 55 नग बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अथर्व सौम्य सिंह को नाबालिक के साथ न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में ईण्ड टू ईण्ड विवेचना करते हुए मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु मेश्राम के द्वारा झारखण्ड देवघर से राज मेडिकल संचालक से सम्पर्क कर गिरफ्तार आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं नाबालिक के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवाया जाता था। प्रतिबंधित कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले मेडिकल संचालक के संबंध में तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया गया ।उसके बाद आरोपी की खोजबीन की गई। तलाश करने पर देवघर में ही होने की जानकारी टीम को मिली। पुलिस तुरंत देवघर उड़िसा रवाना होकर आरोपी रितूराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की।जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पकड़े गए मेडिकल संचालक पर कार्रवाई करके जेल दाखिल किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *