Blog
ऋषभ की टीम में राजा को मिली जिम्मेदारी….बनाए गये मीडिया सह प्रभारी

बिलासपुर ग्रामीण में युवामोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा
बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण संगठन ने युवामोर्चा के जिला इकाई एवं मण्डल अध्यक्षों व महामंत्रीयों की विधिवत घोषणा की है भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण के अनुमोदन पश्चात युवामोर्चा जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों,कार्यसमिति सदस्यों व विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष व महामंत्री पद के नामों की सूची जारी कर दी है।

दरअसल युवामोर्चा के माध्यम से जिला में एक मजबूत संगठन का निर्माण करना करने और युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया है।यही कारण है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से
चंद्र प्रकाश मिश्रा (राजा) को भाजयुमो मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है।उक्त नियुक्ति जिलाध्यक्ष ने की है।