एक्सीडेन्ट होने की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही

बिलासपुर/मुंगेली।
तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाकर युवक को टक्कर मार दिया।हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार,प्रार्थी जयराम साहू रामगढ़ मुंगेली ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की श्रीश्री फ्यूल्स करही के सामने मेन रोड पर कार क्रमांक सीजी 28 ई 7127 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर खुमेश साहू एवं लेखचंद साहू को कार सवार ने एक्सीडेंट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सड़क हादसे में गंभीर चोट आने से दोनों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मुंगेली लेकर गए।तब तक खुमेश साहू की मौत हो।चुकी थी।जबकि लेखचंद साहू के पैर एवं शरीर में अन्य जगह चोट लगा हुआ है।जिसे ईलाज के लिए भर्ती किये गया है।पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार करके कार्रवाई की है।वही शव का पंचनामा करके लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।