Blog
एक आरोपी के कब्जे से 52 लीटर महुआ शराब जप्त

बिलासपुर ।जिले की पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है ।इसी तारतम्य में एसएसपी के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब,गांजा और नशीली पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
कोनी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जलसो में संतोष वर्मा अवैध रूप से हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संतोष वर्मा के घर ग्राम जलसो में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी संतोष वर्मा पिता स्व. रमाकांत वर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन जलसो के कब्जे से 52 लीटर हांथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 10,400 रुपए जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही गया है।