Blog

एक माह पूर्व हुई चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता

प्रार्थी के घर सोने चांदी के जेवर सहित नगदी किये थे चोरी

बिलासपुर। एक महीने पहले एक घर में चोरी होने के मामले में पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है।पुलिस ने नाबालिग और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया खुशबू जायसवाल खमतराई काली मंदिर के पास सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह किराना दुकान चलाती है । दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से खाना खाकर घर में ताला लगाकर दुकान चली गई थी। रात करीब 10 बजे अपने घर वापस आई तो देखी कमरे अंदर रखे आलमारी का ताला टूटा हुआ था सामान अस्त व्यस्त पड़ा था आलमारी में रखे पुरानी चांदी का पायल, बिछिया, सोने का कान का टाप्स, एवं नगदी रकम 2100 रू. समेत करीब 10000रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी बीच मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोने चांदी के जेवर रखा हुआ और बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने नाबालिक बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपने साथी उत्तम साहू उर्फ सिद्धू के साथ मिलकर खमतराई में सुने मकान में चोरी करना स्वीकार किया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *