Blog

एक रात में चार मकानों के ताले टूटे

पीड़ित के घर से धान व गेहूं चोरी कर भाग गए चोर

रतनपुर क्षेत्र के अकलतरी में हुई सभी वारदात

बिलासपुर। चोरों ने एक रात में चार मकानों को निशाना बनाया। जिसमें दो मकान से धान व गेहूं चोरी करने में सफल हुए और दो मकान से चोरी नहीं कर पाए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। हालंकी अभी तक चोर के बारे में पता नहीं चल पाया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
रतनपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम अकलतरी निवासी शाश्वत शर्मा वर्तमान में सहपरिवार बिलासपुर चटर्जी गली सरकंडा में रहते हैं और तिल्दा रायपुर में एक सीमेंट कंपनी में ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। ग्राम अकलतरी में उनका पैतृक मकान है, जिसका देखरेख लखन सूर्यवंशी करता है। बीते 3 जनवरी को शाम 6 बजे लखन घर का दरवाजा ताला बंद कर अपने घर चला गया था। 4 जनवरी की सुबह 9 बजे वापस पीड़ित के घर आया तो अंदर कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने फोन से पीड़ित शाश्वत शर्मा को जानकारी दी। शाश्वत तत्काल अकलतरी पहुंचे और कमरे की तलाशी ली। एक नग कांसा का बटुआ (हांडी) वजन8 किलो ,1 बोरी धान चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 8 हजार रुपए है। पीड़ित के पड़ोसी राकेश समदरिया के छत के एक कमरा का ताला को तोड़कर 25 किलो गेहुं चोरी कर ले गया है। पड़ोसी आशुतोष शर्मा, मोहन गुप्ता, के घर का भी ताला टूटा हुआ मिला, मगर चोरी नहीं हुई है। पूर्व में भी दरवाजा का ताला तोड़कर करीब 3 किव्टंल धान, लकड़ी काटने की मशीन चोरी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *