Blog

एक ही परिवार के लोगों ने दो भाइयों को मारा चाकू

गंभीर हालत मे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती

बिलासपुर।पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बीती रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिससे एक ही परिवार के तीन भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर दो सगे भाइयों के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने तत्काल घायलों को हॉस्पिटल भेज आगे की जांच करवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी (बड़ेकारी) में बुधवार राउत बाजार लगा हुआ था जो देर शाम तक चला इसी दौरान गांव का ही राजेंद्र महिलांगे पिता मनहरण महिलांगे अपने बड़े भाई फूलचंद महिलांगे के साथ बाजार पास ही स्थित कमल महिलांगे का घर है जहां अवैध शराब की बिक्री की जाती है। बुधवार रात लगभग 8 बजे राजेंद्र अपने भाई फूलचंद के साथ शराब पीने कमल महिलांगे के घर पहुंचे जहां फोन पे (ऑनलाइन) के माध्यम से शराब देने के बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस विवाद हो गई जिसके बाद राजेंद्र अपने बड़े भाई फूलचंद के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे।

जो रहस बेड़ा चौक के पास पहुंचे ही थे तभी कमल महिलांगे अपने 3 बेटो जयेश महिलांगे, राकेश महिलांगे और रघुवीर महिलांगे के साथ रहस बेड़ा के पास पहुंचे और चाकू से दोनों भाइयों के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे दोनों भाइयों के पेट, सीना और कमर में गंभीर चोटे आने से मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े जिसके बाद इस घटना की जानकारी घायल राजेंद्र के परिजनों को लगी जिसकी सूचना डायल 112 को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां राजेंद्र और फूलचंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है वहीं इस मामले में पचपेड़ी पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच करवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *