Blog

एक ही रात में दो दोस्तों की मौत से गांव में छाया मातम….एक की गिरने से मौत तो दूसरे ने गम में लगा ली फांसी

गिरने से हुई मौत से दिमाग पर गहरा सदमा पहुचनें से दूसरे दोस्त ने लगा ली फांसी

बिलासपुर। दो जिगरी दोस्त ने रात में एक साथ गाड़ी में बैठकर शराब की पार्टी की,फिर साथ घर जा रहे एक युवक की गिरने से मौत होने पर उसके दूसरे साथी युवक ने भी पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम गुनसरी की है। घटना की जानकारी लगते ही गांव में शोक के लहर छाई हुई है।इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तखतपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार विजय मरकाम पिता स्व राधेलाल मरकाम उम्र (33) निवासी रानीगांव रतनपुर अपने पिता के साढू अशोक मरकाम के यहां अपनी शादी के लिए लड़की देखने के लिए आया हुआ था। तभी गांव के ही होरीलाल गोड़ के साथ 4 मार्च के रात्रि 9 बजे दोनों गांव के डेम में शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद वापस घर जा रहे थे तभी डैम के पास ही होरीलाल शराब ज्यादा पीने के कारण नीचे गिर गया जहां उसके सर व अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आई वही 108 के आते तक होरीलाल गोड़ की मौत हो गई। इस बात की जानकारी लगते ही साथी विजय मरकाम सदमे में आ गया और दोस्त की मौत से व्यथित होकर विजय मरकाम गांव से दूर जाकर अपने गमछे से खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई तब सूचना तखतपुर थाना में दिया गया जहां तखतपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मृतक विजय मरकाम का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

तखतपुर पुलिस बोली,मामले की जांच की जा रही
इस मामले के तखतपुर पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामला गंभीर है चूंकि दोनों दोस्त थे।और एक की गिरने से मौत और दूसरे ने दोस्ती के लिए अपनी जान दे दी।जिसकी जांच की जा रही है।

ग्रामीण बोले,दोनों पक्के और जिगरी दोस्त थे
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्के और जिगरी दोस्त थे।जिसकी मिशाल पूरे गांव में दी जाती थी।और दोनों एक दूसरे के बिना कहीं जाते भी नहीं थे।इसलिए सदमा ऐसा लगा कि गिरने वाले दोस्त की मौत के सदमे से दूसरे दोस्त ने पेड़ पर फांसी लगा ली।

दोनों दोस्त कें परिवार में छाया मातम
ग्रामीण बताते है की होरीलाल और विजय ऐसे मित्र थे।जिनका आना जाना और साथ मिलकर पार्टी करने का काम हमेशा रहता है लेकिन दोनों की मौत से दोनों के घरों में गहरा सदमा पहुंचा है।जिसके कारण दोनों के परिवार मे मातम छाया हुआ है।और परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *