एनएच-130 पर खड़े ट्रेलर से 270 लीटर डीजल चोरी
कोनी थाना में फिर सक्रिय हुआ गिरोह
बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र में खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। घटना जय टाटा मोटर्स के सामने, ग्राम सेंदरी रोड स्थित NH-130 पर हुई, जहां अज्ञात चोरों ने ट्रेलर से करीब 270 लीटर डीजल पार कर दिया। चोरी गए डीजल की कीमत लगभग 25,380 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विशाल सलूजा 45 वर्ष निवासी गोविंद नगर, सिरगिट्टी ने थाना कोनी में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह आशीर्वाद बिल्डकॉम, बिल्हा में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस 9548 का चालक विकास यादव 28 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे फोन कर सूचना दी कि 28 मार्च की रात लगभग 2 बजे वाहन खराब हो जाने के कारण ट्रेलर को जय
टाटा मोटर के सामने सड़क किनारे खड़ा किया गया था। चालक ने बताया कि वाहन खड़ा कर वह सो गया था। रात करीब 3:15 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि ट्रेलर के डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ था और लॉक भी खराब मिला। जांच करने पर पता चला कि टैंक से 270 लीटर डीजल चोरी हो चुका है। इसके बाद प्रार्थी
मौके पर पहुंचा और घटना की पुष्टि की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आसपास के संदिग्धों और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।