Blog

एनएसयूआई ने कोनी शराब भट्टी के स्थानांतरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मांग पुरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने शनिवार को आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए कोनी स्थित शराब भट्टी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शराब दुकान अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पास स्थित है। जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा का कहना है कि कोनी क्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और तकनीकी महाविद्यालय जैसे कई शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं। इसके बावजूद शराब दुकान शैक्षणिक माहौल को प्रभावित कर रही है। उन्होने यह भी बताया कि शराब दुकान के कारण छात्राओं को कॉलेज आते-जाते समय असुविधा और असुरक्षा की भावना होती है। कई छात्र-छात्राओं ने इसको लेकर शिकायत भी की है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।एनएसयूआई पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस शराब भट्टी को अन्यत्र नहीं हटाया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने मांग की कि विद्यार्थियों के भविष्य और क्षेत्र की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन जल्द ही उचित निर्णय ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *