एनटीपीसी हादसा:बायलर के पास मेंटेनेंस के दौरान भारी भरकम कूपर गिरने सेएक मजदूर की मौत 9 घायल

सीपत के यूनिट 5 में बॉयलर गिरने से दबे मजदूर
परिजनों में आक्रोश किया 6 घंटे तक चक्का जाम
बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में एक बड़ा हादसा हो गया।जिसमें एक मजदूर की दबने से मौत हो गई जबकि 9 मजदूर घायल हो गए तीन घायलों को तो इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि बाकी घायलो का अस्पताल में इलाज चल रहा है।दरअसल पूरी घटना सीपत के यूनिट 5 में हुई है। जहां बॉयलर
के पास मेंटेनेंस के दौरान भारी भरकम कूपर गिरने से मजदूर उसके नीचे दब गए
जिससे अफरा तफरी मच गई।

बिलासपुर में स्थित एनटीपीसी में सैकड़ो कर्मचारी काम करते हैं।एनटीपीसी में मौजूद इकाइयों में बिजली का उत्पादन किया जाता है बुधवार को भी पूर्व की तरह यथावत काम चल रहा था ।इसी बीच लगभग 12:30 बजे के बीच सीपत एनटीपीसी के यूनिट 5 में मौजूद प्लांट में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से उसके नीचे करीब 10 मजदूर दब गए।टैंक गिरने के बाद प्रबंधन ने तत्काल मजदूरों को बाहर निकाला जिन्हें चिकित्सा के लिए एनटीपीसी के अस्पताल में भेजा गया लेकिन एक मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक को सिम्स तो एक को अपोलो रिफर किया गया जिसमें सिम्स में मौजूद घायल मजदूर की मौत हो गई जबकि अपोलो में घायल का इलाज चल रहा है।मृतक मजदूर श्याम साहू है जो ग्राम पोड़ी का रहने वाला है।सुबह की शिफ्ट में काम कर रहा था।मजदूरों के साथ काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों ने बताया कि लगातार प्रबंधन को बॉयलर ऐश टैंक के जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया था।बॉयलर लगभग 20 से 21 मीटर ऊंचाई से गिरा है।नाम नहीं छापने की शर्त पर एक मजदूर ने पूरी घटना को विस्तार से बताया और एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही को भी सामने लाया।जिसने साफ कहा कि एनटीपीसी मजदूरी करने वाले मजदूरों की जिंदगी को मजाक समझता है।इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और आसपास के लोग पहुंचे।जिन्होने एनटीपीसी के अंदर जाने की जिद्द की।लेकिन किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया।

एनटीपीसी मे काम करने वाले घायल मजदूरो का नाम
एनटीपीसी में काम करने वाले आशीष कंवर, शत्रुघ्न कंवर, आयुष यादव, अनिल कश्यप, अशोक बिंझवार, दिलेश्वर कंवर, जीतेंद्र कंवर, संत साहू और प्रताप सिंह कंवर घायल हो गए। इनमें अशोक बिंझवार, प्रताप सिंह कंवर और संत साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिलासपुर कोरबा सीपत सड़क मार्ग मे लगा जाम
नाराज ग्रामीणों के चक्काजाम करने से बिलासपुर-कोरबा मार्ग और सीपत सड़क मार्ग पर जाम लग गया।
जिसके कारण छोटी बड़ी और भारी वाहनों का लम्बा काफिला लगा रहा।इस पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और ट्रैफिक जाम को डायवर्ट करके दूसरे रास्ते से वाहनों को भेजना पड़ा।

परिजनों ने मचाया हंगामा,बोले नौकरी और उचित मुआवजा मिलना चाहिए
एनटीपीसी मटेरियल गेट के सामने जाम करके परिजनों के मचाया हंगामा, उचित मुआवजे, एक परिजन को नौकरी तथा घायलों के समुचित इलाज की मांग की। तकरीबन 6 घंटे तक चला चक्काजाम एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन देने के बाद समाप्त हुआ। प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, हर माह मजदूरी के बराबर वेतन देने का वादा किया है।तब कही जाकर चक्काजाम समाप्त किया गया।
