Blog

कृषि छात्रों ने ग्राम चुमकवा एवं मोहतराई में की कृषि सूचना केंद्र की स्थापना

रावे छात्रों की पहल

बिलासपुर – बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर तथा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, लोरमी-मुंगेली के बीएससी ( कृषि) चतुर्थ वर्ष के छात्रों द्वारा दिनांक 11 दिसंबर को ग्राम चुमकवा एवं मोहतराई में सूचना केंद्र की स्थापना की गई। किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु इस केंद्र की स्थापना की गई है। इसके द्वारा किसान भाई कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर कृषि की नवीन पद्धति से अवगत हो सकते है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुमकवा सरपंच रामशरण सूर्यवंशी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहतराई
सरपंच संतोष सूर्यवंशी तथा कृष्ण कुमार पाण्डेय, रामाधार चौबे उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस. तिवारी ने की।

अपने स्वागत उद्बोधन में अधिष्ठाता डॉ. तिवारी ने किसानों को नवीन पद्धति से कृषि करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं रसायनों के अंधाधुन प्रयोगों से होने वाली हानि साथ ही जैविक खेती से स्वास्थ्य व पर्यावरण में होने वाले लाभों से अवगत कराया। आपने किसानों को मशरूम की खेती के प्रशिक्षण के लिए कृषि महाविद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया ।

मुख्य अतिथि चुमकवा सरपंच श्री रामशरण सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में रावे विद्यार्थियों के द्वारा गांव में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। छात्रों ने गांव के किसानों भाइयों को खेती में सहायता कर कृषि की नई तकनीकों से अवगत कराया।

इस अवसर पर डॉ. आर.के. एस. तोमर, डॉ. आर.के. शुक्ला, डॉ.डी.के. श्रीवास्तव, डॉ. पी.के. केसरी, डॉ. विनोद निर्मलकर, डॉ.यशपाल निराला एवं कृषि महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं तथा ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *