Blog

एमआईसी में 1200 करोड़ का निगम बजट पास

सामान्य सभा में अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी चर्चा

बिलासपुर।नगर निगम की मेयर इन कौंसिल की बैठक में सोमवार शाम वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। करीब 1200 करोड़ रुपए के इस बजट में विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं और नए वार्डों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। बैठक नगर निगम विकास भवन में महापौर पूजा विधानी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे सहित एमआईसी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक शाम 4 बजे शुरू होकर लगभग 6:30 बजे तक चली।इस दौरान वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित आय-व्यय पत्रक और 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष में निगम का बजट लगभग 1090 करोड़ रुपए था, जिसके मुकाबले इस बार बजट में वृद्धि की गई है। बजट तैयार करने के लिए निगम के सभी विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए थे।एमआईसी से बजट पास होने के बाद अब इसे सामान्य सभा में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। संभावना है कि सामान्य सभा अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित होगी, जहां पक्ष और विपक्ष के बीच इस पर विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *