एसआईआर अभियान में मतदाताओं को मिल रहा रिकॉर्ड सहयोग

बूथों में उत्साह की लहर
बिलासपुर। शहर के वार्डों में इन दिनों कांग्रेस की एसआईआर मुहिम ने सकारात्मक माहौल बना दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के नेतृत्व में बीएलए लगातार हर बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं को गणना पत्रक भरने में सहयोग दे रहे हैं। लोगों की समस्याओं को मौके पर ही समझकर समाधान का प्रयास किया जा रहा है, जिससे मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने वार्ड क्रमांक 19, 26, 29 और 31 में पहुंचकर बूथों की स्थिति का निरीक्षण किया और बीएलओ के साथ मिलकर कांग्रेस द्वारा नियुक्त बीएलए के काम की समीक्षा की। जमीनी स्तर पर टीम की सक्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि जूनी लाइन, खपरगज, तालापारा, तारबाहर और कस्तूरबा नगर जैसे इलाकों में कांग्रेस पदाधिकारी स्वयं घर-घर जाकर एसआईआर की जानकारी दे रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, शेख़ निज़ामुद्दीन, अर्जन सिंह, अब्दुल तसलीम, अजिम खान, शुभलक्ष्मी, अयाज खान, सिकंदर बक्श, विनय वैध, रिजवान खान, बलराम नागदेव और सज्जू खान सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन के अनुसार, जिन मतदाताओं के नाम वर्तमान सूची में नहीं मिल रहे हैं, उन्हें 2003 की मतदाता सूची से ट्रेस कर सहयोग दिया जा रहा है। लोगों को न सिर्फ जानकारी दी जा रही है, बल्कि उन्हें स्वयं शिविरों तक पहुंचने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। कस्तूरबा नगर, तालापारा और तारबाहर में इसका असर साफ दिख रहा है—मतदाता खुद आगे आकर फॉर्म भरवा रहे हैं।कांग्रेस की यह पहल बूथों पर नए उत्साह, संवाद और भरोसे का माहौल तैयार कर रही है।