Blog

एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ की तबीयत बिगड़ी,आईसीयू में भर्ती..

ड्यूटी के बीच चक्कर खाकर गिरी महिला बीएलओ,हाई बीपी के बाद हालत गंभीर.

बिलासपुर।तारबाहर स्थित आत्मानंद स्कूल में एसआईआर ड्यूटी कर रही एक महिला बीएलओ की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। काम के दौरान उनका बीपी तेज़ी से बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज जारी है।रविवार सुबह आत्मानंद स्कूल में बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहीं आंगनबाड़ी सुपरवाइज़र पी. गीता कृष्णन अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने तक उनका बीपी करीब 170 तक पहुंच चुका था। इलाज के बाद बीपी धीरे-धीरे सामान्य स्तर 125/85 पर आयारविवार की छुट्टी होने के कारण अस्पताल में स्टाफ बहुत कम था, जिससे स्थिति कुछ देर तक गंभीर बनी रही। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया। उधर पता चला है कि महिला बीएलओ को विभाग की ओर से हाल ही में दो नोटिस भी जारी किए गए थे—एक मानदेय बिल में देरी को लेकर और दूसरा एचटूआर वितरण में प्रगति कम होने पर। लगातार दबाव और तनाव भी उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह माना जा रहा है।फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

वर्जन
बीएलओ के बेहोश होने की खबर मिली थी।
जिनका इलाज अस्पताल के आईसीयू में जारी है।

संजय अग्रवाल
कलेक्टर बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *