Blog

एसईसीएल क्वार्टर में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता

बिलासपुर। एसईसीएल के सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी को सुरक्षा कर्मियो ने पकड़ लिया है पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रविन्द्र कुमार बसंत विहार कालोनी सरकंडा थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एसईसीएल हेड क्वाटर सरकंडा में सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है।बीते दिनों एसईसीएल के सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में बैठा था और फुटेज को देख रहा था इसी दौरान सहकर्मी रीता के क्वाटर नं० ए 275 में जो छुट्टी मे होने से मकान सुना था ।उसके मकान के दिवाल को फांदकर पीछे के दरवाजे से एक व्यक्ति को अंदर जाते देखा तब उन्होंने तुरंत अपने स्टाफ अनिल कुमार क्षत्री को क्वा.नं. ए 275 में भेजा फिर थोडी देर बाद वह भी वहाँ पर जाकर देखा तो सहकर्मी के मकान से एक नग गैस सिलेण्डर भारत गैस कपनी एक नग सिलिंग पौन व एक जग सिलाई मशीन कुल किमती करीब 6000 रु० को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने आसपास में संदिग्ध लोगो की पूछताछ की। इसी बीच संदेही की तलाश के लिए मौके पर टीम भेजा गया ।पुलिस ने संदेही अर्जून राजपूत उर्फ रंगा को पकड़कर पूछताछ किया।जिसने चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी का मशरूका को अपने घर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया।पुलिस ने चोरी के माल को बरामद कर लिया है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *