Blog

एसएसपी ने आरक्षक भर्ती के लिए 17 का नियुक्ति पत्र किया जारी

नियुक्ति आदेश पाकर ख़ुश हुए आरक्षक भर्ती 2023-24 के चयनित उम्मीदवार

चयन प्रक्रिया के सभी मापदंड पूरी कर आमद के लिए पहुंचे पुलिस लाईन

बिलासपुर।आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के तहत बिलासपुर रेंज के आईजी के चयनित उम्मीदवारों की आईजी द्वारा अनुमोदित सूची अनुसार नियमानुसार चरित्र, सत्यापन मेडिकल परीक्षण कराया गया।जिसमें शासकीय सेवा के योग्य पाए जाने पर उम्मीदवार को आरक्षक के पद पर जिला पुलिस बल बिलासपुर में आरक्षक के रिक्त पदों पर अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त के लिए जिला पुलिस बिलासपुर में आमद किया गया।

इसी क्रम एसएसपी रजनेश सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी कर 17 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । जो रक्षित केंद्र में अपनी आमद दर्ज कराये ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिला पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में ज्वाइनिंग देने वाले जवानों को पुलिस विभाग के उद्देश्यों और विभागीय अनुशासन और पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ आमजनता की समस्याओं, उनकी सुरक्षा के लिए अपना योगदान देने की हिदायत दिए और किसी भी अनुचित कार्य और संदिग्ध आचरण से अपने आपको दूर रखकर अच्छा कार्य कर अपने व अपने परिवार के साथ बिलासपुर पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा हजारों अभ्यर्थियों में से चुनकर विभाग में आने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी।
इनके अलावा सभी चयनित उम्मीदवार की चरित्र सत्यापन, मेडिकल परीक्षण आदि निर्धारित प्रकिया को पूर्ण कर जल्दी ही पुलिस विभाग में नियुक्ति कर आमद दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *