एसकेपीएल क्रिकेट मैच का आयोजन 2 मई से….प्रदेश के बाहर से भी आएगी टीम….मिनी स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर लोगो में उत्साह

गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में होगा मैच
बिलासपुर। सोनकर खटीक प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन 2 मई से मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है।जिसमे प्रदेश से नहीं बल्कि प्रदेश के बाहर के खिलाड़ियों का आगमन होगा।
प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए आशीष गोयल,ऋषभ पानीकर और ने बताया कि एसकेपीएल मतलब सोनकर खटीक प्रीमियर लीग नामक मैच का आयोजन 2 मई से लेकर 10 मई तक किया जा रहा है।
इसमें बिलासपुर रायपुर,दुर्ग भिलाई और खड़गपुर समेत अन्य कुछ राज्यों से 12
टीम आ रही है।जिसमे बेस्ट बालर,बेस्ट बैट्समैन बेस्ट फील्डर और बेस्ट कैच लेने वाले को ईनाम दिया जाएगा।आयोजनकर्ताओं ने बताया कि साईकिल और नगद रकम की भी घोषणा की गई है।जिसमे पहला पुरस्कार 51000 और दूसरा पुरूस्कार 31000 रखा गया है।चूंकि यह रात्रिकालीन मैच है जिसे टेनिस बॉल से खेला जाएगा और प्रति मैच 10 ओवर का रहेगा।यह मैच गांधी चौक स्थिति मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा जिसकी पूरी तैयारियां कर ली गई है।आयोजनकर्ताओं ने बताया कि अतिथि के रूप में लगभग सभी लोगो को आमंत्रित किया गया है और हर दिन नए नए अतिथि रहेंगे।जिनके माध्यम से क्रिकेट मैच की शुरुवात होगी।आयोजनकर्ताओं ने बताया कि बिलासपुर शहर का पहला और ऐतिहासिक मैच होगा। जिसे देखने के लिए बाहर से भी लोग आ रहे है।और कोशिश है कि यह मैच हर साल आयोजित किया जाएगा।ताकि बिलासपुर शहर का नाम रोशन हो और क्रिकेट के माध्यम से एक पहचान बने।लोग बिलासपुर को क्रिकेट मैच और खेलो के शहर
के नाम से जाने। इसकी अलग पहचान बनाकर शहर को क्रिकेट मैच वाला शहर का नाम दिया जाएगा।ताकि लोग बिलासपुर को क्रिकेट के नाम से जाने।
इस अवसर पर आशीष गोयल,ऋषभ पानीकर,शिवा गोरख,रजत रैना,राहुल गोरख, शांतू कछवाहा,नवीन गोयल और रोहन जायसवाल मौजूद रहे।