Blog

सीपत के पत्रकार के साथ मारपीट…. वाहन चालकों ने की मारपीट….थाने में हुई शिकायत….

कार को ठोकने के बाद भी कार चालकों ने बेवजह किया विवाद

कार चालक के साथ हाथापाई करने के बाद पत्रकार को भी बनाया निशाना

बिलासपुर। पत्रकार के साथ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों की शिकायत सीपत थाना में की गई है।पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

सीपत में रहने वाले पत्रकार ओम गिरी गोस्वामी ने अपने साथ हुए हादसे को लेकर
सीपत थाने शिकायत की है।जिनका कहना है कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

*सीपत क्षेत्र के पत्रकार ने की शिकायत*

मैं उक्त पते पर रहता हूं। पेशे से पत्रकार हूं।  दिनांक 29.06.2025 को में अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 व्हाई 9404 में चालक अजय दास महंत के साथ रात्रि करीब 09.15 बजे सीपत एनटीपीसी मटेरियल गेट के पहले किशोर स्वीटस के सामने अपनी कार को खड़ी कर शिवराज होटल में खाना खाने गये खाना खाने के बाद करीब 09.30 बजे अपनी कार के पास पहुंच कर चालक अजय दास गाडी चालू कर साईड एंडीगेटर दिये थे इतने में पीछे से टाटा ईव्ही कार का ड्राइवर मेरे गाडी के दाहिने साईड मिरर को ठोकर मार दिया गया। जिसमें 6-7 लोग बैठे थे जिसमे तीन व्यक्ति उत्तरे और चालक अजय दास महंत को गाली गलौच करते हुए हाथ झापड से मारपीट करने लगे। इस बीच मैं भी गाडी से उतर कर बाहर आया तब मेरे साथ भी उक्त व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौच कर हाथ से मारपीट करना चालू कर दिया। जिससे मै भी अपना बचाव करते हुए झुमा झटकी करते हुए अपना बीच बचाव किया। तब उनके द्वारा हाथ से मारपीट करने से मेरे गाल, आंख, पंजा एवं कमर में मारकर चोट पहुंचाए हैं।जिसके कारण दर्द हो रहा हैं। उसके बाद सभी अपने कार में बैठकर बिलासपुर तरफ भाग गये। उसमे से एक व्यक्ति पंकज विजय सीपत का रहने वाला हैं जिसे मैं पहचानता हूं। विरेन्द्र सूर्या सीपत का जो बीच बचाव किया हैं जिसे पहचानता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *