Blog

एसपी की फटकार के बाद गोली मारने की धमकी देने वाले 3 आरोपियों पर अपराध दर्ज

क्लब में आकर गुंडागर्दी की,आदतन बदमाश ने साथियों के साथ बेवजह की मारपीट

बिलासपुर। एसपी की फटकार के बाद तोरवा पुलिस ने आदतन गुंडा बदमाश समेत 3 लोगों के खिलाफ अपराध कायम किया है।मामले में तीनों आरोपी फरार है।जिनकी तलाश की जा रही है।

बता दे कि देवरीखुर्द निवासी सुगम निषाद
क्लब में गेम खेल रहा था। इस दौरान शराब के नशे में चूर आदतन बदमाश अविनाश सोनकर उर्फ़ दददू अपने साथी अरुण रॉय(चिंटू ),राजा बंगाली के साथ पहुंचा । जिन्होंने क्लब में आते ही गाली गलौच और गोली मारने की धमकी दी।सुगम ने जब गाली गलौच देने से मना किया तो तीनो ने मिलकर मारपीट किया। मारपीट करते समय तीनों के हौसले ज्यादा इतने बुलंद थे कि एक युवक अपने रखा चाकू दिखा के बोला कि हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। यहां तक थाने में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होती है।जो करना है कर ले,जिसको शिकायत करना है कर ले।पीड़ित ने बताया कि जिसमे मुख्य रूप से आदतन बदमाश दददू सोनकर ने गोली मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया है कि दददू सोनकर बिलासपुर जिले के गुंडा लिस्ट में आता है । और पूर्व में भी चर्चित टिकरापारा गोली कांड का आरोपी रह चूका है । और बिलासपुर के हर थाने में इसके खिलाफ मारपीट जैसे कई मामले दर्ज है। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके कारण एसपी ऑफिस में इसकी लिखित शिकायत की गई।
पीड़ित ने जब एसपी के पास शिकायत तब एसपी ने तोरवा थानेदार को जमकर फटकार लगाई उसके बाद टीआई ने अपराध कायम किया। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो चुके है जिनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *