Blog
पूर्व आबकारी मंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में सुकमा बंद का ऐलान…
रायपुर – पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने गुरुवार को सुकमा बंद का ऐलान किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने इसकी सूचना एसडीएम को दे दी है।
छत्तीसगढ़ के चर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया, इसके बाद ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया है।
ईडी ने कोर्ट से लखमा की 14 दिन की रिमांड मांगी।
*मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कवासी लखमा को 7 दिन की रिमांड में भेज दिया है।