Blog

एसपी ने नगरवासियों,ग्रामीणों को दीपावली की हार्दिक बधाई…..दिशा निर्देश जारी कर सुरक्षित पर्व मनाने अपील की गई

बिलासपुर/मुंगेली/पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मुंगेली जिले अंतर्गत समस्त ग्रामवासियों एवं नगरवासियों को दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर सौहार्दपूर्ण वातावरण मे शांति एवं सुरक्षा के मापदंडों को ध्यान देते हुये शुभ दीपावली की मंगलकामना सहित अपील की गई। 

*पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षित दीपावली मनाने के लिये दिशा निर्देश,भीड़भाड़ क्षेत्रों मे सुरक्षा:-*

1.आभुषण एवं कीमती जेवरात एवं अन्य सामाग्री खरीदते समय बरतें सावधानी।
2.बंद गाड़ी के अंदर ज्वलनशील एवं उत्तेजक वस्तुओ को सुरक्षित ढंग से रखरखाव रखे ताकि विस्फोटक क्रियाशिल होने से बच सके।
3.बैंक या एटीएम से रकम निकालते समय संदिग्ध व्यक्तियों से बचे तथा निकासी किये गये रकम को सुरक्षित रखें।
4.यातायात नियमों का पालन करे साथ ही वाहन पार्किग स्थल पर ही पार्क करे व शराब सेवन कर वाहन ना चलावें ।
5.दुकानदार दुकान का सामान सड़क या फुटपाथ पर न लगायें ताकि ग्राहको और पैदल चलने वालों के लिये रास्ता सुचारू रूप से खुला रहे।
6.नागरिकों से अपील है कि अपने मोहल्ले में आपसी समन्वय बनाते हुए सामूहिक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएँ, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।

*फटाखों से संबंधित सुरक्षा:-*

1.फटाखों को सुरक्षित रूप से उपयोंग करे तथा छोटे बच्चे से बड़े फटाखों से दुरी बनाकर रखें तथा स्वंय भी सुरक्षा के मापदंडो को ध्यान मे रखे।
2.फटाखा जलाते समय पास मे पानी की बाल्टी या रेत तैयार रखे ताकि किसी भी आपातस्थिति मे तुरंग आग बुझायी जा सके।
3.फटाखा केवल खुले स्थान पर मे जलायें, इमारतो, ज्वलनशील पदार्थाे  या भीड़ भाड़ वाली सड़को, वाहनो के पास पटाखा जलाना सख्त मना है।
4.जले हुये या खराब हुये फटाखों को दोबारा ना जलाने का प्रयास ना करें इस तरह के फटाखो को पानी डालकर निष्क्रिय कर देवे।
5.वातावरण को सुरक्षित रखने हेतू केवल कम प्रदुषण वाले (ग्रीन क्रैकर्स) ही खरीदे और जलायें।
6.फटाखा निर्धारित अवधि तक ही जलावें।

*मुख्य बिन्दु:-*

दीपावली प्रकाश, खुशियों  और सुरक्षा का त्यौहार है। पुलिस विभाग जनता से इन निर्देशों का पालन करने ऑैर जिम्मेदारी तथा शांतिप्रिय त्यौहार मनाने की अपील की गई किसी भी प्रकार का तोड़फोड़ असामाजिक या अन्य गतिविधियां नही करे, सख्त कार्यवाही की जावेंगी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को दें। आपातकाल नंबर पुलिस कंट्रोल रूम,  पुलिस इमरजेन्सी नंबर 100,112, अग्निशमन सेवा नंबर 101, एम्बुलेन्श 102,108

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *