Blog

ऑटो में सफर के दौरान महिला के जेवर पार

4 तोला सोना गायब तीन संदिग्ध महिलाओं पर शक

सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर।ऑटो सवार महिला से पहले से बैठे तीन महिलाओं ने सोने का जेवर पार कर दिया।घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना के दर्ज कराई गई हैं।

दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी से लौट रही एक महिला के बैग से करीब 4 तोला सोने के जेवर पार कर दिए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पीड़िता सुषमा पाण्डेय ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी से लौट रही थीं और अलग-अलग साधनों से सफर करते हुए ऑटो में गनियारी के लिए बैठीं। ऑटो में पहले से तीन महिलाएं मौजूद थीं, जिन पर अब उन्हें शक है।घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बैग खोला तो साड़ी के नीचे रखा जेवर का डिब्बा गायब मिला। डिब्बे में सोने का हार और एक जोड़ी ईयररिंग रखी हुई थी, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *