Blog

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला फरार आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर ।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले मे ऑपरेशन प्रहार‘ अभियान के तहत् सटोरियो को पकडने के आदेश दिए है। इसी क्रम में परिपालन मे तोरवा पुलिस ने टीम गठित कर पूर्व में ऑनलाइन सट्टा के प्रकरण में फरार सट्टा खाई वालों की तलाश की जा रही थी ।इसी बीच पूर्व में सट्टा खाई वालों तक रकम पहुंचाने वाले योगेश बोधवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था जो प्रकरण में संलिप्त सट्टा खाईवाल
अजय हरजानी पिता परमानंद हरजानी उम्र 34 साल पता बंगाली पारा गली नंबर 2 सरकंडा को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *