Blog

ऑनलाईन के माध्यम से छात्रा से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। कोरबा निवासी प्रार्थिया प्रतिभा महंत जूना में रहकर पढ़ाई करती है।उसने ठगी की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में की है। प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर को उसके मोबाईल नंबर पर एक लिंक आया जिसका मोबाईल नंबर 9982927681 है । जिसमें गुगल कैप में रिव्यू पाईंट डालने के नाम पर लिंक भेजा। लिंक खोलने पर प्रार्थिया के बैंक के खाते से अलग-अलग किस्तों से अलग-अलग बैंक खातों में 1,10,000रू ट्रांजेक्शन हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग बैंकों से जानकारी लेकर आरोपी के खाता कर्नाटका बैंक लिंक रोड में 50,000रू ट्रांजेक्शन होना पाया गया।इसके बाद दूसरे बैंक से भी आरोपी का डिटेल निकाला गया।जिससे क्लियर हुआ कि आरोपी ने अलग अलग बैंक खाते से जमा करवाकर पैसा निकाला है। इसके बाद आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है।जिसकी तलाश सीटी कोतवाली पुलिस कर रही थी।इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर पर छिपा हुआ है। पुलिस मुखबिर की सूचना पाकर आरोपी
प्रकाश सोनटेके पिता अशोक सोनटेके उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा मन्नु चौक को टिकरापारा मन्नू चौक में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया ।पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर कोर्ट में भेजा गया है। जहां से उसे रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *