Blog

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट आयोजन की तैयारी हुई पूर्ण

उद्घाटन मैच 12 एवं समापन मैच 15 अप्रैल को खेला जाएगा।

राजनगर /मनेन्द्रगढ़- फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान,नगर परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सहयोग से मुख्य पंडाल पौराधार में 12 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है,इस प्रतियोगिता में देश की राष्ट्रीय स्तर की महिला एवं पुरुष टीमें अपने खेल का प्रदर्शन करेेंगी,मुख्य रूप से पुरुष टीमें डब्लूसीआर रेलवे जबलपुर,नदीयाड एकैडमी गुजरात, जयपुर (राजस्थान) देहरादून एकैडमी (उत्तराखंड) गुड़गांव (हरियाणा) एवं महिला टीम में रायपुर (छत्तीसगढ़) रविंद्र भारती एकैडमी (कोलकाता) उत्तराखंड एकेडमी गर्ल्स टीम, जयपुर (राजस्थान) आर.एन.सी क्लब (नागपुर) की टीमें प्रमुख रूप से भाग ले रही है, पौराधार मुख्य दुर्गा पूजा पंडाल (वालीबॉल ग्राउंड) में दो ग्राउंड के माध्यम से यह प्रतियोगिता संपन्न किया जाएगा,ज्ञात हो कि यह आयोजन 1994 से लगातार प्रतिवर्ष कोयलांचल क्षेत्र पौराधार में आयोजित होता आ रहा है, बड़ी संख्या में पहली बार महिलाओं की टीमें भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही है,महिला एवं पुरुष वालीबॉल की टीम एक साथ प्रतियोगिता में सहभागिता कर रही है,

आयोजन क्लब ने जिले एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों ,नागरिकों से आग्रह करते हुऎ 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन के प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित किया है,अधिक से अधिक खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता को देखने के लिए अवश्य पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *