Blog

कंपनी के कर्मचारी ने लाखों का कबाड़ बेच दिया कबाड़ी को……2 आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपी आपराधिक न्याय भंग करने के मामले में गिरफ्तार

कोरबा। कंपनी के काम करने वाले कर्मचारी के पैसा कमाने के लिए लोहे को चोरी करके कबाड़ी के यहां बेचना शुरू कर दिया।कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो काम करने वाले कर्मचारी और कबाड़ी को गिरफ्तार किया जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने बताया कि गेवरा से सेन्दुरगढ़ रेल्वे लाईन निर्माण के लिए शिवाकृति इंटरनेशनल लिमि. कंपनी के आवेदक मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेन्द्र कुमार जागिड ‌द्वारा रेल्वे साईड सिंघिया एवं सुतर्रा स्थित स्टोर से 02 करोड़ रूपये का लोहे का सामान चोरी होने संबंधी शिकायत आवेदन पत्र दिया। आवेदन की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच के लिए तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस कटघोरा नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा विजय सिंह राजपूत को जांच अधिकारी नियुक्त किया ।
जांच के क्रम में ड्यूटी पर तैनात गार्ड एवं कंपनी में कार्यरत लोगों से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिए गए। जांच पर 20 जनवरी को चोरी या हथियार सहित लूट का होना नहीं पाया गया एवं कंपनी के कर्मचारियों की संलिप्तता होना सामने आया।

जाँच पर पाया गया कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारी तेजबहादुर पटेल ने कंपनी की संपत्ति को कार्य क्षेत्र से अनुचित लाभ के लिए सम्पति का भौतिक दुर्विनियोग की है और स्वीकार किया है कि संस्थान में ऑपरेटर के पद पर तैनात रहने के दौरान, इन्होंने पिछले चार महीनों से लगातार लोहे के सामान को आपराधिक दुर्विनियोग करते हुए लोहे के स्क्रैप पुरानी पटरियो के टूकडे जैसे सामानो को कबाड़ी को बेचकर अनुचित लाभअर्जित किया एवं इसी अपराधिक कृत्य से प्राप्त संपत्ति को आरोपी राहुल को बेचता रहा है।

इस प्रकार जांच पर से तेज बहादुर एवं अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 316(5), 317(2), 317(3), 3(5) बी.एन.एस. के मामले में संदेहियों के जुर्म करना स्वीकर करने पर अपराध दर्ज करते हुए विवेचना में लिया गया। आरोपी तेजबहादुर पटेल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक जेसीबी वाहन क्रमांक RJ 14 EA 6446 एवं लोहे का बिक्री रकम 2300/ रुपये तथा आरोपी राहुल सिंह मरकाम से तीन नग लोहे का रेल्वे पटरी का भाग लगभग दो क्वीटल जप्त कर विधिवित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
एवं आवेदक द्वारा लिखित 2 करोड़ के रेलवे कार्य की सामग्री के संबंध में अग्रिम विवेचना की जारी है।

नाम आरोपी-

  1. तेजबहादुर पटेल पिता बृजकिशोर उम्र 26 साल निवासी बनईकपुरा थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज उ०प्र० हामु० सुतर्रा थाना कटघोरा
  2. राहुल सिंह मरकाम पिता दीपक सिंह उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती कटघोरा थाना कटघोरा संपूर्ण कार्यवाही में थाना कटघोरा के सउनि राम पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 453 निलेन्द्र सिंहए आरक्षक क्रमांक 364 अजय खुटले, आरक्षक क्रमांक 772 अशोक कोरोम की सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *