Blog

ASP अर्चना और टीआई नरेश उतरे सड़क पर….बांधा सड़क पर बैठे मवेशियों के गले में रेडियम…..आम लोगो को और मवेशियों को हादसे से बचाने एक पहल अभिनव पहल

पुलिस प्रशासन की सराहनीय पहल…..मवेशियों के गले पर रेडियम पट्टी बांधकर मवेशियों और इंसानों को दुर्घटना से बचाने का एक प्रयास

रतनपुर वासित अली की रिपोर्ट

बिलासपुर।रतनपुर ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और थाना प्रभारी नरेश सिंह चौहान के साथ पुलिस की टीम रतनपुर महामाया चौक पर पहुंचकर सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के गले पर रेडियम पट्टी बांधते हुए नजर आई,,


विदित हो कि हाल के दिनों में रतनपुर बेलगहना रोड पर बारीडीह के पास दर्जन भर से ज्यादा मवेशियों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, यह घटना बहुत ही पीड़ा दायक और दर्दनाक थी,और इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसलिए आज पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरुक करते हुए, मवेशियों के गले पर रेडियम पट्टी बांधी गई जिससे सड़क वाहन चलाने वालों को, सड़क पर बैठे मवेशी, रेडियम की चमक से, दूर से नजर आ जाए और दुर्घटना होने से बच जाए,,

अधिकतर देखा गया है कि मवेशियों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें हुई है

बरसात के दिनों में मवेशी सुखे सड़क पर बैठ जाते हैं जिससे मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन से बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती है
थाना प्रभारी नरेश सिंह चौहान ने कहा कि,,, निश्चित रूप से मवेशियों के गले पर रेडियम पट्टी बांधने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और मवेशियों के साथ-साथ लोगों की जान बच पाएगी

एडिशनल एसपी अर्चना झा ने लोगो से अपील की है कि लोग अपने मवेशियों को अपने घरों पर रखें और उन्हें खुले सड़कों पर ना छोड़े, जिससे सड़कों पर होने वाले दुर्घटनाओं को रोका जा सके और किसी भी मवेशी के साथ साथ सड़क पर वाहन चलाने वालों की मौत ना हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *