कई मतदाताओं तक नहीं पहुंचे फॉर्म, अंतिम तिथि 4 दिसंबर
एसआईआर प्रक्रिया की दिक्कतें बढ़ीं
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में एसआईआर के माध्यम से नई मतदाता सूची तैयार करने का काम जारी है, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान कई खामियां सामने आ रही हैं। जिले के कई क्षेत्रों में मतदाताओं को अब तक फॉर्म नहीं मिल पाए हैं, जिसके कारण वे परेशान हैं। 4 दिसंबर अंतिम तिथि होने के कारण समय बेहद कम बचा है और ऐसे में जिन मतदाताओं के पास फॉर्म नहीं पहुंचा है, उनकी चिंता बढ़ गई है। कई लोग अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ को तलाशकर फॉर्म लेने और जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई जगह फॉर्म उपलब्ध ही नहीं हुए हैं। वहीं कुछ स्थानों पर फॉर्म मिलने के बाद भी उसे भरने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच जिला प्रशासन का दावा है कि सभी क्षेत्रों में फॉर्म भेज दिए गए हैं, तभी तो अब तक 62% डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। प्रशासन का कहना है कि 4 दिसंबर तक शेष काम भी पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि जिन लोगों से यह मौका छूट जाएगा, वे 10 दिसंबर से शुरू होने वाली नई मतदाता सूची प्रकाशन प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 11 दस्तावेजों में से किसी एक की प्रति जमा करनी होगी, जिसके बाद उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकेगा।
वर्जन
बीएलओ घर पहुंच रहे है और नहीं पहुंच रहे है तो फार्म मे उनका नम्बर भी दिया गया है।
इससे वे लोग संपर्क कर सकते है।
शिव बनर्जी
अपर कलेक्टर