Blog

कतिया समाज महिला समिति की जिला अध्यक्ष आभा गढ़ेवाल व सचिव बनीं बरखा गढ़ेवाल

बिलासपुर।जिला कतिया समाज बिलासपुर के तत्वावधान में भव्य जिला स्तरीय जिला कतिया समाज महिला समिति बिलासपुर का गठन किया गया। जिसमें सभी प्रभागों की सहमति और सहयोग से यह सम्भव हो सका।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव एवं कतिया समाज के कुलगुरू संत भूरा भगत के तैल-चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर संत भूरा भगत जी महाराज की आरती पूजन के साथ किया गया। मां कात्यायनी देवी की जय जयकार से भवन गुंज उठा स्वागत भाषण के लिए जिला कतिया समाज बिलासपुर के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री श्यामलाल गढ़ेवाल ने समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने एक सुसंगठित, सुसंस्कारित समाज की परिकल्पना को साकार करने महिलाओं को संगठित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन की जिम्मेदारी श्री सुभाष गढ़ेवाल (विक्की), रामकुमार गढ़ेवाल (बसंत), विनय गढ़ेवाल एवं गुलशन सोन ने बखूबी निर्वहन किया।जिला कतिया समाज बिलासपुर के अध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल ने महिला शक्ति को बढ़ावा देने यह कदम उठाया जिसमें पुरे जिला कार्यकारिणी का सहयोग सराहनीय रहा।

दोपहर 1 बजे से प्रारंभ इस कार्यक्रम में सभी प्रभागों से जिला पदाधिकारियों के लिए एक-एक नाम मांगा गया जिसके लिए सभी प्रभागों से नाम आया उसके बाद सभी प्रभागों के पदाधिकारीयों व महिलाओं से सुझाव मांगा गया कि जिला अध्यक्ष के लिए किसका नाम रखना है एक स्वर में सभी ने आभा गढ़ेवाल का नाम लिए और उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया सभी महिलाओं में खुशी की लहर हैं पहली बार जिला स्तर पर चयन किया गया है। सर्व सहमति से अध्यक्ष आभा गढ़ेवाल उपाध्यक्ष अन्नु गढ़ेवाल, सचिव बरखा गढ़ेवाल, कोषाध्यक्ष संतोषी गढ़ेवाल, सहसचिव लता गढ़ेवाल, संरक्षक के रूप में हंसलता गढ़ेवाल, मधु गढ़ेवाल, सुमति गढे़वाल संयोजक उर्मिला गढ़ेवाल, नीता गढ़ेवाल, स्वपनील गढ़ेवाल, संगठन मंत्री प्रीति गढ़ेवाल रहे उसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लोखण्डी से चन्द्रकला गढे़वाल, सती गढ़ेवाल, सुनीता गढ़ेवाल, असलेखा गढ़ेवाल, फुलेश गढ़ेवाल, शशि गढ़ेवाल, बड़ी कोनी से पुर्णिमा गढ़ेवाल, ममता गढ़ेवाल, तोषिमा गढ़ेवाल, प्रमिला गढ़ेवाल, मन्जु गढ़ेवाल छोटी कोनी से आरती गढ़ेवाल, संध्या गढ़ेवाल, गंगोत्री गढ़ेवाल तुरकाडीह से किरण गढ़ेवाल, सुनीता गढ़ेवाल, प्रीति गढ़ेवाल कतियापारा प्रभाग से किरण सोन, यामिनी सोन, ललिता सोन, अन्जू नाग, अदिति गढ़ेवाल पेन्ड्रीडीह प्रभाग से शिला गढ़ेवाल, सरस्वती गढ़ेवाल, मंजूषा गढ़ेवाल, बिन्दु गढ़ेवाल, उर्मिला नागेश सकरी सम्बलपुर प्रभाग से लता कतिया, संगीता गढ़ेवाल, संतोषी गढ़ेवाल, शिवा गढ़ेवाल, फुलेश्वरी गढ़ेवाल अर्चना गढ़ेवाल को बनाया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी कतिया समाज महिला समिति के जिला पदाधिकारियों ने शपथ लिया और स्वल्पाहार करने के बाद अध्यक्ष श्रीमती आभा गढ़ेवाल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने समाज को भिन्न-भिन्न नहीं होने देंगे और एकता का परिचय देते हुए समाज को पुरूष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने पुरजोर प्रयास करेंगे। खासकर युवा बालक बालिकाओं को समाज और देश के प्रति जागरूक करना मुख्य लक्ष्य है शिक्षा स्वास्थ्य और हरियाली से जोड़ने का काम करूंगी। कार्यकारिणी सदस्य सती गढ़ेवाल ने कहा की इस प्रकार जिला कतिया समाज महिला समिति का गठन हमारे समाज के अलावा अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणा और जागरूकता पैदा करने में सहयोगी होगी। खास बात यह रही की सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर उत्साह पूर्वक बधाई दिया गया और फुलों की होली भी खेली गई नगाड़ा के धुन में महिलाओं ने फाग गायन करके सम्मेलन में और माहौल बना दिया। जिससे जिला कतिया समाज में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त सचिव बरखा गढ़ेवाल ने कहा कि आगामी जिला बैठक के पहले जिस प्रभागों में प्रभाग पदाधिकारी बना हुआ है उनके अलावा जिन जिन प्रभागों में प्रभाग महिला समिति नहीं बना है उनका जल्द ही बैठक कर प्रभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति करवा कर जिला को सौंपा जायेगा जिससे महिला समिति को और मजबूती प्रदान होगी। इस अवसर पर जिला कतिया समाज बिलासपुर अध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष श्री मनीष गढ़ेवाल, सचिव रामकुमार गढ़ेवाल बसंत, सहसचिव सुभाष गढ़ेवाल संयोजक अभिषेक गढ़ेवाल प्रभाग अध्यक्ष हीरा गढ़ेवाल, विनोद वासुदेव, सुरेंद्र गढ़ेवाल, गुलशन सोन, सचिव प्रभाष गढ़ेवाल, विनय गढ़ेवाल, गुरूचरण गढ़ेवाल, कोषाध्यक्ष यज्ञानंद गढ़ेवाल, गोवर्धन गढ़ेवाल, ललित नाग, शैलेन्द्र गढ़ेवाल, राजमणि गढ़ेवाल के साथ भी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे अन्त में जिला कतिया समाज बिलासपुर के अध्यक्ष श्री श्यामलाल गढ़ेवाल के द्वारा आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *