Blog

कन्नौजिया क्षत्रिय समाज का चुनाव सम्पन्न

आनंद बल्लभ सिंह की ऐतिहासिक जीत

बिलासपुर/मुंगेली = क्षत्रिय कन्नौजिया समाज के चुनाव में श्री आनंद वल्लभ सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भैय्यालाल सिंह को 420 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।

चुनाव में कुल 1712 मत पड़े, जिसमें से आनंद वल्लभ सिंह को 1061 मत प्राप्त हुए, जबकि भैय्यालाल सिंह को 641 वोट मिले। बूथ क्रमांक 5 में भी आनंद वल्लभ सिंह को 221 वोट मिले, जबकि भैय्यालाल सिंह को 65 मत प्राप्त हुए।

बताते चलें कि उनके द्वारा जो समस्त घोषणा पत्र जारी किया गया था उसको पूरा करने की बात कही है, हर कार्य को पूरा करने के लिए सतत् प्रयास करेंगे, साथ ही साथ समाज के सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है।चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *