Blog

कपड़े की दुकान में लगी आग…प्रताप चौक पर पास की दो दुकानों तक फैली लपटें, लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

बिलासपुर । प्रताप टॉकीज चौक के पास एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। यह आग पड़ोस की दो अन्य दुकानों तक भी फैल गई है।

प्रताप चौक स्थित साक्षी फैशन नामक कपड़े की दुकान में लगी इस आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान के संचालक कृष्णा बैनर्जी ने बताया कि उन्हें आग लगने की पहली सूचना देर रात करीब तीन बजे मिली थी।दुकान में लगी आग की तस्वीरें आग पास की दुकानों तक पहुंची

उस समय आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन अब यह दोबारा भड़क उठी है। आशंका जताई जा रही है कि पिछली रात की आग पूरी तरह से बुझी नहीं थी, जिसके कारण वह फिर से सुलग गई और पड़ोस की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दुकान संचालक के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अग्निकांड के समय कृष्णा बैनर्जी शहर से बाहर थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर उनके परिवार के सदस्यों ने दमकल विभाग को बुलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *