Blog

बजट जनआकांक्षाओं पर आधारित होगा, प्रदेशवासियों को कई नई सौगातें मिलने वाली हैं।

विकास की रफ्तार को और तेज करना हमारी प्राथमिकता

बिलासपुर ।देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी आगामी आम बजट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार भी अपने बजट की रूपरेखा तय करने में जुट गई है। वित्त मंत्रालय द्वारा बजट निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से कहा कि इस बार भी विधानसभा में प्रदेश का आम बजट प्रस्तुत करेंगे।बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी जल्द ही मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी विभागों से उनकी आवश्यकताओं, योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विभागीय समीक्षा के बाद राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए संतुलित और जनहितकारी बजट तैयार किया जाएगा।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया है कि इस बार का बजट खास होगा। उन्होंने कहा कि आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए कई नई योजनाओं और सौगातों का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विकास की रफ्तार को और तेज करने पर विशेष फोकस रहेगा।सरकार का दावा है कि आने वाला बजट छत्तीसगढ़ को विकास के नए पथ पर आगे ले जाने वाला साबित होगा और प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *