Blog
कर्मचारियों के लिए विद्युत विभाग ने आयोजित की हॉकी प्रतियोगिता
कई जिलों की टीम में हुई शामिल रहा रोमांच
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ बिजली आपूर्ति कंपनी यानी बिजली विभाग द्वारा बहतराई स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ मैदान में अंतर जिला हॉकी स्पर्धा का आयोजन किया गया है। शनिवार को खेले गए एक सेमीफाइनल मुकाबले में अंबिकापुर की टीम ने कोरबा पूर्व की पावर कंपनी को तीन गोल से परास्त किया। इस स्पर्धा में 9 जिले की हॉकी टीमें भाग ले रही है। यह आयोजन ऊर्जा उत्सर्जन के काम में दिन-रात मेहनत करने वाली कंपनी के कर्मचारियो के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए किया जा रहा है। इन्हीं की मेहनत से प्रदेश को सतत बिजली मिलती है बिजली विभाग की हॉकी टीम में लगभग एक दर्जन राष्ट्रीय खिलाड़ी है भारत में हॉकी के विश्व विजयि बनने से भी इस खेल के प्रति लोगों में रुझान बढ़ा है।