Blog

कर्मचारी बोले,चाहे तो जेल भेज दो,जब तक लंबित मांग पूरी नहीं होगी तब तक जारी रहेगा आंदोलन….

धान खरीदी पर सस्पेंस बरकरार, कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ी सरकार की चिंता

धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होनी है, लेकिन तैयारियों पर पड़ा असर

बिलासपुर। प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियों के बीच अब सस्पेंस बना हुआ है। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन जिला सहकारी समिति और कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सरकार की टेंशन बढ़ गई है। खरीदी शुरू होने से पहले ही कर्मचारी आंदोलनरत हैं, जिससे किसानों और प्रशासन दोनों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।
कर्मचारियों के हड़ताल के चलते समितियों में आवश्यक तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। पंजीयन, तौल केंद्रों की व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और खरीदी प्रक्रिया से जुड़े कार्य ठप पड़ गए हैं।चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करने वाले अब जेल जाने से भी नहीं डर रहे है।बल्कि दिनों दिन आंदोलनों को तेज कर दिया है।जिसके कारण धान खरीदी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है  किसानों को चिंता है कि अगर आंदोलन जल्द खत्म नहीं हुआ तो उनकी मेहनत की फसल समय पर नहीं बिक पाएगी। ग्रामीण इलाकों में खरीदी केंद्रों पर अभी तक पूरी तैयारी नहीं हो पाई है, जिससे किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। अब सबकी निगाहें प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच चल रही वार्ता पर टिकी हैं। यदि हड़ताल लंबी चली तो खरीदी व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों को मनाने में सफल होती है और 15 नवंबर से खरीदी केंद्र समय पर खुल पाते हैं या नहीं।

*धान खरीदी से पहले सहकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल जारी*

जिला सहकारी बैंक कर्मचारी संघ की 3 नवंबर से शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों ने बताया कि धान खरीदी शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। हड़ताल के कारण समितियों में खरीदी से जुड़ी तैयारियां प्रभावित हो रही हैं कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन को अपनी चार सूत्रीय मांगों से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर बातचीत नहीं हुई है। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

*आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा,मांग पूरी होते तक जारी रहेगा हड़ताल*

हड़ताल पर बैठे हुए कर्मचारियों ने साफ कहा कि सरकार को हर हाल में चार सूत्रीय मांग पूरा करना होगा।आर बार आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं दिया गया है।जिसके कारण कर्मचारियों की समस्या बढ़ती जा रही है।जबकि यह मांग काफी पुरानी और लंबित है जिसके लिए कई बार सीएम से लेकर विभागीय मंत्री तक के पास ज्ञापन सौंपा गया लेकिन मांग अब तक पूरी नहीं हुई।
इसलिए यह लड़ाई अब आरपार की लड़ी जा रही है।चाहे इसके लिए जेल क्यों न जाना पड़े।
अब हम लोग पीछे नहीं हटेंगे

*सीईओ बोले,चार सूत्रीय मांगों पर शासन स्तर पर विचार*

सीईओ प्रभात मिश्रा ने बताया कि आंदोलनरत कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों पर शासन स्तर पर विचार हो रहा है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भुगतान की प्रक्रिया जिला सहकारी बैंक की शाखाओं और एटीएम माध्यम से की जाएगी। इस दौरान पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

*15 नवंबर से ही शुरू होगा धान खरीदी*

सहकारी बैंक के सीईओ का कहना है कि शासन के निर्देश पर 15 नवंबर से हर हाल में धान खरीदी शुरू की जाएगी। शाखा प्रबंधकों और सुपरवाइजरों के साथ लगातार चर्चा चल रही है और वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जा रही है ताकि खरीदी प्रक्रिया प्रभावित न हो।इसके लिए पटवारियों और कृषि विस्तार अधिकारीयों और नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *