Blog

एसएसपी ने उत्तर प्रदेश के एसपी को लिखा पत्र,पीएम होने के बाद रिपोर्ट मांगा…..मौलाना बशीर पर पत्नी की हत्या का आरोप

एसएसपी ने जांच के दिए सख्त निर्देश

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर हरकत में आया प्रशासन

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा में मौलाना बशीर की गर्भवती पत्नी की संदिग्ध मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के एसपी से पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट भेजने और सीएसपी सिविल लाइन को गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

बता दे तालापारा के मौलाना बशीर पर मोहल्ले के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहल्लेवासियों का दावा है कि मौलाना ने अपनी गर्भवती पत्नी सलमा की हत्या कर शव को चुपचाप यूपी ले जाकर दफना दिया। मृतका की मां बिलासपुर पहुंचकर एसपी कार्यालय के सामने रो-रोकर न्याय की मांग कर रही है। इस पूरे मामले में मोहल्लेवासी भी खुलकर मौलाना के खिलाफ बोल रहे हैं। जिससे मामला और उलझता जा रहा है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने यूपी के मुरादाबाद एसपी से संपर्क कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाने की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही सीएसपी सिविल लाइन को निर्देश दिए हैं कि वे हर एंगल से जांच करें ताकि सच सामने आ सके। एसएसपी ने सिविल लाइन सीएसपी और टीआई को।सीधे और साफ कहा है कि इस मामले में पूरी तरह से बारीकी से जांच करके मामले की पूरी रिपोर्ट दी जाए।
मोहल्ले वालो और आसपास के लोगो से पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों और बच्चो से भी बयान लेकर मामले की शुरूआत करे।

मौलाना पर पत्नी के साथ मारपीट फिर जलाने और हत्या करने का लगा आरोप

मौलाना के ऊपर तालापारा के लोगो ने पत्नी सलमा को प्रताड़ित करके मारपीट करने और जलाने के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है।
जिसके लिए पूरे तालापारा के लोग एकजुट होकर सिविल लाइन थाना उसके बाद एसएसपी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाए थे।

मृतिका के परिजनों कों मिली थी धमकी,फिर भी पहुंचे थे एसएसपी के पास

परिजनों ने बताया कि मौलाना के परिवार वालो ने खुद जान से मारने की धमकी दी थी और शिकायत करने पर देख लेने और जिंदा नहीं जाने की बात कही थी।लेकिन किसी तरह बिलासपुर आकर एसएसपी के पास शिकायत की गई और न्याय की गुहार लगाई गई।परिजनों ने एसएसपी से मांग की है कि इस मामले के बारीकी से जांच करके पीएम करवाया जाए।ताकि सच्चाई का पता चल सके।

एसएसपी बोले,महिला की मौत को लेकर एसपी को पीएम होने के बाद रिपोर्ट भेजने पत्र लिखा गया है

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले मौलाना के मामले में एसपी को पत्र लिखा गया है और फोन पर चर्चा भी हुई है।जिसमें मामले में पीएम होने के बाद रिपोर्ट भेजने का कहा गया है।
तब तक सिविल लाइन पुलिस अपने स्तर से जो जांच कर सकती है वह करेगी और डॉक्टरों से भी चर्चा करेज रिपोर्ट लेकर जांच करेगी,ताकि पता चल सके कि डॉक्टरी रिपोर्ट में भी क्या लिखा गया है।जिसकी जांच होगी।

वर्जन
मौलाना पर लगे आरोप गंभीर है।इसलिए उत्तर प्रदेश के एसपी को पत्र लिखकर पीएम होने के बाद रिपोर्ट मांगा गया है।इसके साथ ही मौलाना की हिस्ट्री और परिजनों से संपर्क करके जांच की जा रही है।जितनी जांच बिलासपुर से होगी उतना तब तक किया जा रहा है।बाकी पीएम
रिपोर्ट के आने के बाद होगा।मामले में दोषी पाया जाएगा तो जरूर कार्रवाई होगी।

रजनेश सिंह
एसएसपी बिलासपुर।

वर्जन
एसएसपी के निर्देश पर जांच के निर्देश मिले है इसमें सीएसपी के साथ मार्गदर्शन के जांच किया जायेगा।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *