Blog

कांग्रेसियों ने भारत रत्न नेहरू को किए याद

नेहरू चौक पर गिने चुने कांग्रेसी एकजुट होकर नेहरू की जयंती मनाई

बिलासपुर . ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवम्बर को नेहरू चौक में प्रथम प्रधानमंत्री ,भारत रत्न स्व जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि नेहरू अंतरार्ष्ट्रीय पर्सनैल्टी थे ,देश की आर्थिक, औद्यौगिक , कृषि, सहित सभी क्षेत्रों में एक व्यवस्थित विकास की नींव रखी, आज़ादी के बाद देश रियासतों में बंटा था, अंग्रेज परस्त लोगो साम्प्रदायिक दंगे करा रहे थे,खाद्यान्न की कमी से जूझ रहा था लोगो के तन में कपड़े नही थे, सेना के पास अस्त्र-शस्त्र के अभाव थे ऐसी विकट स्थिति नेहरू जी अपनी योग्यता,कुशलता से देश को मुख्यधारा में लाकर खड़े कर दिये, नेहरू विशाल हृदय के थे ,इन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विरोधियों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी ,जबकि श्यामा प्रसाद मुखर्जी मुस्लिम लीग से गठजोड़ कर बंगाल में उप मुख्यमंत्री थे, नेहरू ने नासिर ,टीटो के साथ मिलकर गुट निरपेक्ष का गठन किया और चीन के साथ पँचसिल का सिद्धांत दिया पर चीन ने धोखा दिया।
नेहरू उच्च कोटि के लेखक थे।संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तीव्र ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू , महात्मा गांधी के अति प्रिय थे ,उन्होंने आज़ादी की लड़ाई के दौरान लम्बे समय तक जेल में रहे ,उन्होंने 1929 के लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूर्ण स्वतंत्रता की मांग कर प्रस्ताव पारित किया, और 15 अगस्त 1947 को आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने ।

कई कांग्रेसी रहे नदारद

नेहरू जयंती के अवसर पर जैसा भीड़ रहना चाहिए वैसा बिल्कुल नहीं रहा,बल्कि कई कांग्रेसी नदारद रहे।इसमें दिग्गज नेताओं की कमी बनी रही जिसकी चर्चा कांग्रेसियों ने खुद दबी जुबान से की।

ये कांग्रेसी रहे मौजूद

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तीव्र,माधव टालवार, विनोद शर्मा,त्रिभुवन कश्यप,अभय नारायण राय,राकेश शर्मा, डॉ बद्री जायसवाल,ऋषि पांडेय,जावेद मेमन,विनोद साहू,मोती ठारवानी, अखिलेश बाजपेयी, सीमा घृटेश,श हज़ादी कुरैशी, स्वर्णा शुक्ला,आशा पांडेय मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *