कांग्रेसियों ने मनाई शहीद वीर नारायण की शहादत दिवस

बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी ने शहीद वीर नारायण की शहादत दिवस मनाया गया और उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह ,एक निर्भीक ,गरीबो के मसीहा ,साहसी योद्धा थे ,जिसने अंग्रेजो के विरुद्ध बिगुल फूंका, जिसने अंग्रेजो को दांतों तले चने चबाया , जेल से भाग जाने से एक समय ऐसा भी आया कि पूरी सेना उन्हें पकड़ने के लिए लगा दिया गया , वीर नारायण जी अपनी मातृभूमि और उनकी संतानो के अधिकार के लिए अंतिम समय तक लड़ते रहे ,10 दिसम्बर 1857 को जय स्तम्भ चौक में उन्हें तोप के सामने बांध कर उड़ा दिया गया इस तरह छत्तीसगढ़ का सपूत सदा के लिए चिर निद्रा में सो गया।
संयोजक ज़फ़र अली ,हरीश तिवारी ने कहा कि सोना खान रियासत परिवार में वीर नारायण जी का जन्म हुआ, वीर नारायण सिंह जी बचपन से ही गरीबो के दुख-दर्द को महसूस करते थे, एक बार उनके क्षेत्र में अकाल पड़ गया और लोग एक एक अन्न के लिए तरसने लगे , उन्होने गरीबो के लिए अपना सर्वस्व धन दे दिया पर अकाल इतनी भीषण थी कि लोगो का जीना दुश्वार हो गया ,तब उन्होंने धनी लोगो से मदद की अपेक्षा की ,ताकि लोग भूखो से न मरे पर सेठ लोग अनाज देने से मना कर दिया फिर वीर नारायण सिंह ने सेठो के गोदाम में भरी अनाज को गरीबो में बांट दिया ,जिसे अंग्रेजी हुकमत ने अपने विरुद्ध विद्रोह माना और वीर नारायण सिंह के पीछे पड़ गई,कुछ दिनों तक वीर नारायण सिंह बचते रहे पर अंतिम में अंग्रेजो के गिरफ्त में आ ही गए और उन्हें मौत की सजा दी गई ,वीर नारायण सिंह जी आज भी छत्तीसगढ़ वासियो के हृदय में जिंदा है।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,संयोजक ज़फ़र अली, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप,विनोद साहू,राजेश शर्मा,वीरेंद्र सारथी,सुभाष ठाकुर,हेमन्त दिघरस्कार,मनोज शर्मा,गौरव एरी,सूर्यकांत साहू,राजीव साहू,आदि उपस्थित थे।