Blog

कांग्रेस की बूथ,वार्ड एवं पंचायत कमेटी में 33 हजार को जिम्मेदारी

बिलासपुर । कांग्रेस के संगठन में
बुध कमेटी, वार्ड कमेटी ग्राम पंचायत स्तर पर 33 हजार अधिक को जवाबदारी दी जा रही है। बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्ड तथा 495 ग्राम पंचायत में कांग्रेस की एक बड़ी टीम तैयार हो रही है। जिसमें 33 हजार से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा रही है। 15 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के दोनों अध्यक्ष बुध कमेटी वार्ड कमेटी तथा पंचायत कमेटी की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देंगे। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने बताया कि संगठन सृजन के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देश पर सभी 499 ग्राम पंचायत में बुथ कमेटी तथा ग्राम पंचायत कमेटी का गठन किया जा रहा है लगभग 80 व पंचायत में कमेटी का गठन हो गया है। 14 अप्रैल तक
सभी 499 पंचायत में कांग्रेस की कमेटी तैयार हो जाएगी और 15 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बिलासपुर जिले की सूची सौंपी जाएगी। कमेटी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है और जिला अध्यक्ष महेंद्र का दावा है कि वर्तमान में जो कांग्रेस की कमेटी तैयार हो रही है है यह कमेटी कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव तथा अन्य चुनाव को लेकर भी संगठन में कार्यकर्ताओं की एक बड़ी तगड़ी टीम तैयार

होगी। संगठनात्मक दृष्टि से गांव-गांव में सभी बुथ में ब्लॉक अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता निष्ठा वान कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर रहे हैं। ढाई हजार बूथों में कांग्रेस की कमेटी तैयार होना है वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने भी वार्ड कमेटी तथा बुथ कमेटी का गठन करने के लिए यहां पर पभारी नियुक्त किए हैं और सभी प्रभारी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मिलकर वार्डों में पहुंच कर बैठक ले रहे हैं और 70 वार्डों में बुथ कमेटी के साथ ही वार्ड कमेटी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है और एक दो दिनों में 70 वार्डों में कांग्रेस संगठन की कमेटी तैयार हो जाएगी। श्री मिश्रा ने भी दावा किया है कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में 15 अप्रैल के बाद संगठन मजबूत होगा और कांग्रेस के अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। आगामी पार्षद उपचुनाव को लेकर भी तार बाहर में शहर कांग्रेस कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *