Blog

कांग्रेस को काम से नहीं राम के नाम से है विरोध-धीरेन्द्र दुबे

भाजपा किसान मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्रों के लगाया जनचौपाल

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

बिलासपुर।भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मानिकपुर, एवं सिलपहरी में वीबी जी राम जी मजदूर, किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर सीधे श्रमिक एवं किसानों से संवाद कर कांग्रेस के द्वारा भ्रामक प्रचार एवं विरोध का पोल खोलने तथा जी राम जी से मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी गई । प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी ने मनरेगा, और जी राम जी के बीच तुलनात्मक परिवर्तन के लाभ के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि पहले 100 दिन काम मिलता था अब 125 दिन काम मिलेगा , मनरेगा में 15 दिन में काम का भुगतान होता था।
लेकिन 7 दिन में हीअनिवार्य रूप से भुगतान का प्रावधान होगा , प्रशासकीय मद की राशि 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है।
अधिनियम के उलंघन करने पर मनरेगा में 1हजार रुपये का जुर्माना का प्रावधान था जो अब 10 हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने जानकारी देते हुए कांग्रेस के विरोध पर हमला बोलते हुए कहा कि “”कांग्रेस को काम से नहीं राम के नाम से विरोध है”” कभी राम सेतु पर तो कभी राम मंदिर पर विरोध,कांग्रेस ने राम अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा कर दिया था कांग्रेस जब केंद्र में सरकार पर थी तब दो बार इस योजना का नाम बदला गया काम के नाम पर मजदूरों का हक मार कर इस योजना को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया था , इस योजना में अधिनियम बनाए थे जो बेहद ही कमजोर साबित हुए जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसोधित कर विकसित भारत की कल्पना को साकार करने के दिशा में परिवर्तन किया है मनरेगा में केवल रोजगार पर फोकस किया गया था लेकिन अब रोजगार को गाँव विकास और 2047 तक विकसित भारत हो जिसमें ग्राम में विकास का मापदंड स्वयं ग्राम पंचायत ही तय करे , प्रदेश प्रवक्ता बी पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल सामग्री मद में 25 प्रतिशत राज्य सरकार कि हिस्सेदारी थी जिसे बढ़ाते हुए 60 – 40 का प्रावधान किया गया है, उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए 90-10 का प्रावधान रखा गया जिससे विकास की गति और तेज होगी विकसित ग्राम पंचायत प्लान के सभी कार्यों को विकसित भारत नेशनल रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टेक में एकीकरण किया जाएगा जो पहले ऐसा कोई प्रावधान नहीं था कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जीतेन्द्र राय पार्षद लक्ष्मी यादव किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री दोनों ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित सैकड़ों किसान मजदूर उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *