Blog

कांग्रेस नेता श्याम पटेल कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित….पार्षद के लिए ओबीसी का प्रमाण पत्र जमा नहीं करने का लगा आरोप…विजय बोले,भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए जमा नहीं किया फार्म

बिलासपुर।जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक बड़ा कदम उठाया है। जिसमें एक कांग्रेस नेता को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
दरअसल श्याम पटेल (एस पटेल) पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 13 (मंगला ) पंडित दीनदयाल नगर ( 2019 – 23) जिनहे वर्तमान में नगर निगम बिलासपुर के चुनाव में पुनः कांग्रेस पार्टी ने वार्ड क्रमांक 13 (मंगला) से प्रत्याशी बनाया था। उनके द्वारा नाम नामांकन पत्र के साथ ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग ) वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जानबूझकर जमा नहीं किया गया है। जो कि स्पष्ट तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधि हैं। इस कुकृत्य के द्वारा श्याम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने का काम किया है और कांग्रेस पार्टी के साथ घोर धोखा किया है।
श्याम पटेल को को बीजेपी को सीधे तौर पर लाभ पहुँचाने के कारण आगामी 6 (छः) वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता हैं।उक्त विज्ञप्ति को जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *