Blog

कांग्रेस विधायक और कांग्रेस नेताओं ने दी बजट पर प्रतिक्रिया

बिलासपुर।राज्य सरकार के बजट को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।बजट को लेकर कांग्रेसियों ने कहा है कि बजट पर प्रदेश को लेकर खासकर बिलासपुर के साथ छलावा किया गया है।

अनियमित सविदा कर्मी फिर ठगे गये मोदी गांरटी फेल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, रोजगार, वृत्त मंत्री की प्राथमिकता में नहीं, विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट कारपोरेट मुनाफा और खनिज संसाधनों के लूट के संकल्प का बजट। बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं करना बिलासपुर के प्रति उदासीन रवैया दर्शाता है – विधायक अटल श्रीवास्तव

पिछले दो साल की तरह इस बजट में भी किसानो का धोखा दिया गया एम एस पी वृद्धि का लाभ किसानो को नही मिल रहा है। भूपेश बघेल के कॉग्रेस सरकार में एमएसपी वृद्धि का लाभ किसानों को मिलता था, सरकार के गलत नितियों के कारण किसानों का प्रति एकड़ लागत बढ़ रहा है बजट में किसानो की बात ही नहीं की गई। सिंचाई का रकबा 2.5ः कम कर दिया गया बिलासपुर के लिए कोई घोषणा नहीं कि गई है – प्रमोद नायक पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर

प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा बेरोजगार युवा गांव और गरीब संकल्प बजट में कही दिखाई नहीं दे रहे है महतारी वंदन का बजट 8 हजार 200 करोड़ रखा गया है साफ मतलब है नये हितग्राहियों को शामिल करने की मंशा नहीं है। खेलो को प्रोत्साहन देने के नाम पर खाना पूर्ति की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष्मान योजना में 1700 करोड़ भुगतान लंबित है केवल 1500 करोड़ का प्रावधान करना यह बताता है कि आयुष्मान योजना की सुविधा सरकार के प्राथमिकता में नहीं है। बजट से किसान मजदूर महिलाए और प्रदेश के युवाओं को निराशा ही हाथ लगी है – अभयनारायण राय

ग्रामीण विकास की कोई योजना बजट में दिखाई नहीं दे रही है गौ धाम और गौ अभ्यरण की बात बजट में केवल घोषणा तक सीमित है सी जी वायु नया जुमला गढ़ा गया जगदलपुर बिलासपुर अंबिकापुर सहित किसी भी एयरपोर्ट को विकसित करने की कोई योजना नहीं है। नालंदा लाइब्रेरी कब बनेगी इसको भी छात्र खोज रहे है 1 लाख पदो पर सरकारी नौकरी देने का वादा बजट में पूरा होते देखने को नहीं मिल रहा है, महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं – विधायक दिलीप लहरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *