Blog
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की याचिका खारिज..
याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘अपने पैरों पर खुद क्यों मारते हो कुल्हाड़ी
बिलासपुर । कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में कथित गड़बड़ी को लेकर दायर की गई एक जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह याचिका राजनांदगांव में हुए फिजिकल टेस्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए 7 अभ्यर्थियों द्वारा दायर की गई थी।मामले की सुनवाई के दौरान, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने पाया कि याचिकाकर्ताओं में से 4 अभ्यर्थियों का पहले ही चयन हो चुका था, फिर भी वे याचिका में शामिल थे। इस पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी मुश्किल से मिलती है, ऐसे में खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मार रहे हो? कोर्ट ने इन चयनित अभ्यर्थियों के जनहित याचिका दायर करने के मकसद पर सवाल उठाया और इसे गैर-जिम्मेदाराना कदम मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया…..